फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Show cause notices to several MDDA officers, engineers

एमडीडीए के कई अधिकारियों, अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

Sun, 21 Nov 2021 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices to several MDDA officers, engineers
देहरादून मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति देने में हीलाहवाली करने वाले प्राधिकरण अधिकारियों और अभियंताओं पर उपाध्यक्ष ने शिकंजा कर दिया है। लंबित पत्रावलियों को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीके संत ने ना सिर्फ कई अधिकारियों, कर्मचारियों अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब किया, वरन उन्हें इस बात की भी सख्त हिदायत दी कि लंबित पत्रावलियोें का निस्तारण दो दिनों के भीतर किया जाय। इतना ही नहीं प्राधिकरण उपाध्यक्ष वीके संत ने पत्रावलियों मे अनावाश्यक तौर पर देरी किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मानचित्रकार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष का कहना है कि बिना किसी ठोस वजह से आवासीय और व्यावसायिक भवनों के मानचित्र की पत्रावली को निस्तारित नहीं करने वाले अधिकारियों, अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीके संत ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों, अभियंताओं के साथ बैठक कर पत्रावलियों के निस्तारण के साथ ही वित्तीय उपलब्धता की भी समीक्षा की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि मानचित्रों की स्वीकृति में विभागीय अधिकारियों व अभियंताओं द्वारा बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए। जिन्होंने आवासीय और व्यावसायिक भवनों की मानचित्रों के निस्तारण में हीलाहवाली की। इतना ही नहीं प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर पत्रों का निस्तारण करें और यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने बजट की समीक्षा की। उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण सचिव, वित्त नियंत्रक और अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि बजट की उपलब्धता के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में धन का आवंटन सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, वित्त नियंत्रक स्मृति खंडूरी, अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूंठा समेत तमाम उपसचिव, सहायक अभियंता उपस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed