फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shops decorated for Baisakhi fair

Dehradun News: बैसाखी मेले के लिए सजीं दुकानें, परिसर में लगे झूले

Sun, 13 Apr 2025 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated for Baisakhi fair
मंदिर श्री महादेव जी गौतमाश्रम गंगभेवा बावड़ी परिसर में रविवार (आज) से चार दिवसीय प्रसिद्ध बैसाखी मेले का आगाज होगा। शनिवार को दोपहर से व्यापारी मेले में दुकानें लगाने शुरू कर दिए थे। शाम तक परिसर में झूले लगाने का कार्य जारी था। मेला मिट्टी के बर्तनों और कृषि औजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पछवादून के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों से बड़ी संख्या लोग पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने बताया कि दुकान लगाने के लिए व्यापारियों को जगह का आवंटन कर दिया गया था। दोपहर में दुकानें सजनी शुरू हो गई थीं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे मेला शुरू होगा। मेला क्षेत्र में जुआ और शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जुआ खेलते, शराब पीते या नशे की हालत में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed