फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shop keeper broke chamoli DM Swati S Bhadoriya vehicle glass

हुआ कुछ ऐसा कि दुकानदार ने तोड़ डाला डीएम के बच्चे को आंगनबाड़ी छोड़ने जा रहे वाहन का शीशा

Wed, 31 Oct 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 31 Oct 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
shop keeper broke chamoli DM Swati S Bhadoriya vehicle glass
जिलाधिकारी के वाहन में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

गोपेश्वर के मंदिर मार्ग पर चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के वाहन को एक दुकानदार ने नुकसान पहुंचा दिया। वाहन जिलाधिकारी के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने जा रहा था कि तभी वाहन से सड़क किनारे खड़ी दुकानदार की बाइक पर खरोच लग गई।

विज्ञापन


गुस्साए दुकानदार ने आव देखा न ताव जिलाधिकारी के वाहन का पीछे का शीशा ही तोड़ दिया। गोपेश्वर थाना पुलिस ने दुकानदार को थाने में तलब कर लिया है। घटना के वक्त वाहन में जिलाधिकारी का बच्चा और उसकी देखरेख के लिए रखी युवती मौजूद थी।

विज्ञापन

प्ले स्कूल के बजाय आंगनबाड़ी केंद्र में कराया अपने बेटे का दाखिला

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अपने करीब दो साल के बेटे अभ्युदय का दाखिला प्ले स्कूल के बजाय आंगनबाड़ी केंद्र में किया है। मंगलवार से बच्चे को नियमित रूप से केंद्र में दाखिला दिलाया गया है।

आज के दौर में जहां लोग अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही प्राइवेट प्ले स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं। लेकिन जिलाधिकारी ने अपने बच्चे का आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला करवा कर लोगों को केंद्र सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना है। इसका सभी को फायदा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed