{"_id":"59d4b0184f1c1bcf538b5a26","slug":"shiv-puja-in-sign-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मंदिर में साइन लेंग्वेज में होगी भगवान शिव की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मंदिर में साइन लेंग्वेज में होगी भगवान शिव की पूजा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Oct 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
मूक-बधिर बच्चे साइन लेंग्वेज में शिव आराधना कर सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदेवता के समीप स्थित अस्थल में मूक-बधिर बच्चे साइन लेंग्वेज में शिव आराधना कर सकेंगे। इसके लिए बच्चों को बजाज लर्निंग इंस्टीट्यूट की ओर से शिव मंत्र सिखाए जा रहे हैं। बुधवार को मंदिर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रेस क्लब में बजाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पत्रकार वार्ता की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य राजीव हजरत ने बताया कि बजाज लर्निंग इंस्टीट्यूट के बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड बनाना था।
विज्ञापन
जिसके लिए मालदेवता के समीप अस्थल में भूमि खरीदी गई, लेकिन इस भूमि पर पहले से ही प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर का काम पूरा कराया गया।
बजाज लर्निंग स्कूल की जगदीप कौर ने बताया कि इस मंदिर में स्कूल के बच्चे साइन लेंग्वेज में प्रार्थना करेंगे। इसके लिए उन्हें साइन लेंग्वेज में शिव मंत्र और गायत्री मंत्र सिखाए गए जा रहे हैं। मंदिर का शुभारंभ बुधवार को है। इसके लिए 60 लोगों की टीम मुंबई से यहां पहुंचेगी।
विज्ञापन