फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shifan Court Committee warned of agitation for housing

Dehradun News: शिफन कोर्ट समिति ने आवास के लिए दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 05 Dec 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shifan Court Committee warned of agitation for housing
शहर के शिफन कोर्ट से रोपवे निर्माण के लिए हटाए गए लोगों के लिए शिफन कोर्ट समिति की बैठक मजदूर संघ कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि आवास की मांग को लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करेगा। समिति ने चेतावनी दी उसके बाद अगर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




समिति अध्यक्ष संजय टम्टा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की घोषणा के अनुरूप अभी तक शिफन कोर्ट के लोगों के आवास नहीं बने हैं। समिति ने कहा कि हंस फाउंडेशन से भी आवास बनाने की बात हुई थी लेकिन उसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोपवे निर्माण के लिए 80 से अधिक परिवारों को बेघर कर दिया गया लेकिन इन्हें आवास देने की कोई नीति नहीं है। कहा कि आवास दिलाने के लिए कई बार आंदोलन किए गए लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष ने कहा कि समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिलेगा। उसके बाद अगर समाधान न निकला तो बेघर लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। नगर पालिका ने शिफन कोर्ट के लोगों को जो आवास दिए थे उन पर अवैध कब्जे हो गए और जिन्हें घर मिलना चाहिए था उन्हें नहीं मिला। समिति ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल को अपनी मांग का पत्र दिया और सहयोग की मांग की। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, रणजीत सेमवाल, गुड्डू, मनवर, रामलाल, संजय कैतुरा, रणजीत चौहान, संजय टम्टा, सोबन पंवार, दिनेश उनियाल, विरेंद्र डुंगरियाल, हरदेव, जयपाल पंवार, अतर सिंह पंवार, भौंपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed