फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sheela will play kbc with amitabh

बिग बी के साथ KBC खेलेंगी उत्तराखंड की शीला

Wed, 20 Aug 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंहनगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंहनगर) Updated Wed, 20 Aug 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
sheela will play kbc with amitabh

उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर के एएनके इंटर कॉलेज के प्रबंधक सच्चिदानंद गुप्ता की पत्नी शीला गुप्ता का कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन


बिग बी द्वारा पूछे गए दस लाइव प्रश्न

वह आगामी सितंबर में अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा होंगी। शीला गुप्ता ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि केबीसी के ऑडिशन बुकिंग के बाद सात जून को चंडीगढ़ के होटल रीजेंट्रा में बिग बी द्वारा दस लाइव प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


इसके बाद 12 जुलाई को बताया गया कि वह क्विज के लिए सलेक्ट हो गई हैं। यह सुनकर एक बार तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि वह महानायक अमिताभ के साथ बैठकर केबीसी खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात अगस्त को उन्हें परिवार के साथ मुंबई के यशराज स्टूडियो में बुलाया गया था। जहां क्विज मास्टर सिद्धार्थ वासु एवं बिग बी की मौजूदगी में फस्ट फिंगर फास्ट (एफएफएफ) टेस्ट लिया गया। जिसमें वह चयनित हो गई हैं।

अब सितंबर की आठ, नौ तिथि को अमिताभ बच्चन के साथ हॉट शीट पर बैठकर केबीसी खेलेंगी। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान में वह रुचि रखती थी यही उनके काम आया। बिग बी से रूबरू होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed