शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट: एक ही दिन में देहरादून के कारोबारियों के 2500 करोड़ रुपये डूबे
- निवेशकों के हफ्ते भर में करीब आठ हजार करोड़ डूबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के शेयर कारोबारियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन काला दिन साबित हुआ। एक ही दिन में बाजार की भारी गिरावट से दून के शेयर कारोबारियों के करीब 2500 करोड़ रुपये डूब गए। हफ्तेभर से गिरावट, नुकसान के तौर पर सामने आ रही है।
बृहस्पतिवार को जैसे ही बाजार खुला तो गिरावट बढ़ने के साथ ही दून के शेयर कारोबारियों में भी हाहाकार मचने लगा। देखते ही देखते बाजार धड़ाम हो गया। दून में करीब ढाई लाख शेयर कारोबारी हैं। उनके चेहरे की रंगत उतरती चली गई। अनुमान के मुताबिक, एक ही दिन में कारोबारियों को करीब 2500 करोड़ की चपत लग गई।
लगातार होती रही गिरावट
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से लगातार आ रही बाजार की गिरावट से अभी तक दून के कारोबारियों को करीब सात से आठ हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।
शेयर बाजार विशेषज्ञ रंजन वर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का रुख है। ऐसे में निवेशकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हो सके तो अभी बाजार में निवेश करने से बचें। थोड़ा रुख साफ होने के बाद ही निवेश करने के बारे में सोचें।