शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण में डॉ. प्रणव पंड्या को क्लीन चिट, पुलिस ने जांच की अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए सोमवार को अंतिम रिपोर्ट (एफआर) कोर्ट में पेश कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
इसके साथ ही उनकी पत्नी शैलबाला को भी क्लीन चिट दे दी। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि डॉ. प्रणव पंड्या पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की अंतिम जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई है। जांच में दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि बीती पांच मई को छत्तीसग ढ़ की एक युवती ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया था कि वह 2010 से 2013 के बीच जब नाबालिग थी तो शांतिकुंज आई थी और प्रणव पंड्या की सेवा कार्यों में रहती थी।
पुलिस ने पीड़िता को नोटिस देकर अपने वाइस के सैंपल देने को कहा
युवती ने आरोप लगाया था कि इसी दौरान डॉ. प्रणव पंड्या ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात पर डॉ. पंड्या की पत्नी शैलबाला ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। जांच के दौरान पुलिस को युवती का एक ऐसा वाइस रिकॉर्डिंग मिला, जिसमें वह अपने किसी परिचित से फोन पर बता रही है कि उसके साथ डॉ. प्रणव पंड्या ने कोई दुष्कर्म नहीं किया था।
पुलिस ने पीड़िता को नोटिस देकर अपने वाइस के सैंपल देने को कहा। पुलिस ने युवती को चार नोटिस दिए, लेकिन वह सैंपल देने नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के सामने यह बात रखी।
कोर्ट ने नोटिस भेजकर युवती को पेश होने को कहा। आठ अक्तूबर को युवती कोर्ट में आई, लेकिन उसने वाइस सैंपल देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म से जुड़े कोई तथ्य सामने न आने पर पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाते हुए डॉ. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला को क्लीन चिट दे दी है।