{"_id":"67fc76845262e33c160a5eb4","slug":"shanidev-maharaj-someshwar-maharaj-temple-doors-opened-located-in-maa-yamuna-maternal-home-uttarkashi-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: श्रद्धालुओं के लिए खुले शनिदेव महाराज के मंदिर के कपाट, मां यमुना के मायके में उत्सव जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: श्रद्धालुओं के लिए खुले शनिदेव महाराज के मंदिर के कपाट, मां यमुना के मायके में उत्सव जैसा माहौल
Mon, 14 Apr 2025 10:07 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:07 AM IST
सार
मां यमुना के मायके में स्थित शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट आज खुल गए हैं। बता दें, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज होगा।
विज्ञापन
उत्तरकाशी: शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां यमुना के मायके में स्थित शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह 7.30 बजे विशेष पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, सोमेश्वर महाराज के पुजारी संतोष उनियाल ने बताया कि अब यहां पर शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज की पूजा अर्चना और श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। बताया कि दोपहर में डोली मंदिर के गर्भ गृह से बाहर आएगी। श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना कर भेंट चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
कपाट खुलने के दिन चारधाम में की जाएगी पुष्प वर्षा
इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। कपाट खुलने के दिन चारधाम में पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने विभागीय व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : भव्य और दिव्य होगा कपाटोत्सव...कपाट खुलते समय धामों में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
चारधाम के कपाट खुलने के समय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कपाटोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है। चारधाम यात्रा के लिए 16.81 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इससे सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 5,71,813, बदरीनाथ धाम के लिए 5,03991, गंगोत्री के लिए 3,00907, यमुनोत्री के लिए 2,78085 पंजीकरण शामिल हैं।