फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shamsher became the president of the contractor union

Dehradun News: ठेकेदार यूनियन के शमशेर बने अध्यक्ष

Mon, 17 Mar 2025 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Shamsher became the president of the contractor union
चकराता। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की बैठक में शमशेर सिंह चौहान को अध्यक्ष व युद्धवीर तोमर और अरविंद चौहान को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। जन कल्याण ठेकेदार समिति के अध्यक्ष चुन्नीलाल रावत के पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद समिति अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। इसके पश्चात अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों की दावेदारी करने से समिति सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई थी। इसी क्रम में चकराता स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित हुई बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद आम सहमति के आधार पर शमशेर सिंह को समिति का अध्यक्ष, युद्धवीर तोमर व अरविंद चौहान को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किए जाने का निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर स्याणा संतराम चौहान, राजेंद्र जोशी, मोहर सिंह राणा, साधीराम डिमरी, सूरत राम, पप्पू राणा, भाव सिंह रावत, बबल सिंह तोमर, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed