{"_id":"7ddb1fc4dc0f7ec045cb6d9c14a71d5e","slug":"shalu-murder-case-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालू हत्याकांड: आरोपियों ने जुर्म से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालू हत्याकांड: आरोपियों ने जुर्म से किया इनकार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की पाम सिटी के शालू हत्याकांड के तीनों आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान इकबालिया जुर्म करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विवेचक ने 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। हालांकि यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। प्रॉपर्टी डीलर केके अरोड़ा की बेटी शालू अरोड़ा की शनिवार देर रात सिर पटक- पटककर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी जबरन उसे अपने साथ हरियाणा ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्याकांड में उसके प्रेमी रवि राजपूत, उसके दोस्त सुनील राना, निवासी संभाली करनाल, हरियाणा और प्रताप, निवासी मुश्कीपुर बड़गांव, सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को आरोपियों को कारागार से कोर्ट लाया गया था।
विज्ञापन
विवेचक ने 164 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज कराने का प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन आरोपियों ने बयान कलमबंद कराने से इनकार कर दिया।