फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shaktimaan murder lawsuit back to BJP MLA Ganesh Joshi

BJP विधायक गणेश जोशी से शक्तिमान की हत्या का मुकदमा वापस, जानें पूरा मामला

Tue, 10 Oct 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
shaktimaan murder lawsuit back to BJP MLA Ganesh Joshi

मसूरी के विधायक गणेश जोशी का शक्तिमान प्रकरण से पल्ला छूट गया है। गृह विभाग ने शक्तिमान की मौत के मामले में जोशी के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा धाराओं में दर्ज मुकदमा वापस लेने का फरमान जारी कर दिया है। लगभग डेढ़ साल पहले दर्ज यह मामला काफी सुर्खियों में रहा है।

विज्ञापन


बीते वर्ष 14 मार्च को बजट सत्र के दौरान भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा तक रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों व भाजपा समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान भाजपा विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की लाठी छीनकर उन्हीं पर बरसाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

ये था विधायक के खिलाफ आरोप

shaktimaan murder lawsuit back to BJP MLA Ganesh Joshi

लाठी की कुछ चोटें पुलिस के घोड़े शक्तिमान को भी आईं, जिसके चलते वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में पुलिस ने जोशी के खिलाफ बलवे और मारपीट के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सीबीसीआइडी जांच के आदेश भी दिए गए थे।

इधर, भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद तमाम भाजपाइयों पर दर्ज मुकदमों की वापसी का क्रम शुरू हुआ, जिसमें शक्तिमान प्रकरण की फाइल भी चली। नौ अक्टूबर को गृह विभाग के अपर सचिव अजय रौतेला ने इस मामले की वापसी का आदेशा जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed