फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seychelles President will come Uttarakhand for two days visit on 26 june

आज दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सेशल्स के राष्ट्रपति, यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 26 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Seychelles President will come Uttarakhand for two days visit on 26 june
Danny Faure

सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी अंटोइन रोलेन फौरे 26 व 27 जून  को उत्तराखंड भ्रमण पर रहेंगे।  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में सेशल्स राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश परिवहन, स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था को फुल प्रूफ बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


26 जून को सेशल्स राष्ट्रपति व उनके साथ पांच सदस्यीय शिष्टमंडल का राज्य सरकार की ओर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति व शिष्टमंडल मसूरी स्थित एक होटल में रुकेंगे।
विज्ञापन


27 जून को उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा सेशल्स के राष्ट्रपति को लंच दिया जाएगा। 27 जून की शाम को वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के कार्यक्रम में भाग लेकर वर्ष 2017-2019 बैच के आईएफएस प्रोबेशनर से संवाद करेंगे। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव गृह आनंद बर्द्घन, सचिव राज्यपाल  रविनाथ रमन, सचिव प्रोटोकॉल  हरबंश सिंह चुघ,  सचिव वन अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव नागरिक उड्डयन  आर. राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य अरुणेंद्र सिंह चौहान, अपर निदेशक सूचना अनिल चंदोला आदि मौजूद थे।

सेशेल्स देश एक नजर में
सेशेल्स गणराज्य हिंद महासागर में स्थित 115 द्विपों वाला एक द्विपसमूह देश है। इस देश की जनसंख्या लगभग 90 हजार है। जनसंख्या के लिहाज से सेशेल्स दुनिया का 205वां देश है। जबकि, क्षेत्रफल के हिसाब से सेशेल्स का नंबर 197वां है जो कि कुल 451 वर्ग किलोमीटर में फेला हुआ है।  सेशेल्स को 29 जून 1976 को ब्रिटिश राजशाही से आजादी मिली थी। इस देश में अंग्रेजी, फ्रांसीसी, सेशेल्स और क्रियोल चार भाषाएं मुख्य रूप से बोली जाती हैं। इसकी मुद्रा सेशेल्स रुपया है। सेशेल्स की जीडीपी लगभग 1300 करोड़ डॉलर है और प्रति व्यक्ति आय लगभग 17000 डॉलर है।

ये रहेगी यातायात व्यवस्था

Seychelles President will come Uttarakhand for two days visit on 26 june
traffic route diverted

- सेशेल्स गणराज्य केराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी के दौरान सर्किट हाउस चौकी से वाहनों को स्टेशन कैंटीन तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कोई भी वाहन राजभवन की ओर नहीं जाएगा।
-स्टेशन कैंटीन तिराहे से कोई भी वाहन एनेक्सी की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-मसूरी से देहरादून की ओर आने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों को डीआईटी कॉलेज की तरफ से डायवर्जन की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
-सर्वे ऑफ इंडिया गेट से हाथीबड़कला रोड पर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
-कालीदास रोड से आने वाले वाहनों को फ्लीट के आने से 100 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।
-सालावाला से मुख्य सड़क पर आने वाले वाहनों को 50 मीटर पहले बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा।
-फ्लीट के राजभवन से तैयारी की हालत से पूर्व ही कोई भी वाहन दिलाराम चौक से हाथीबड़कला की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
-वाहन यदि दिलाराम से हाथीबड़कला रोड पर आते हैं तो उन्हें कालीदास मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।

-फ्लीट के आने से पहले यूकेलिप्टिस चौक से दिलाराम चौकी तरफ जाने वाले वाहनों को यूकेलिप्टिस चौक पर रोका जाएगा।
-दिलाराम से ग्रेट वैल्यू के बीच चलने वाले वाहनों को कैनाल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-फ्लीट के राजभवन से प्रस्थान करते ही कैनाल रोड की तरफ से ग्रेट वैल्यू की तरफ आने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू से 100 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।
-फ्लीट ग्रेट वैल्यू चौक पर पहुंचने पर सर्किट हाउस हाथीबड़कला रोड वाले यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा तथा राजपुर मसूरी डायवर्जन की तरफ आने वाले यातायात को सौ मीटर पहले ही राजपुर रोड पर रोक दिया जाएगा।
-फ्लीट के जाखन पहुंचने पर यूकेलिप्टिस व दिलाराम चौक से राजपुर हाथीबड़कला रोड की तरफ जाने वाले यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

-जाखन से मसूरी डायवर्जन होते हुए मसूरी की ओर जाने वाले यातायात को राजपुर की तरफ से ओल्ड मसूरी रोड की तरफ भेजा जाएगा।
-मसूरी से कुठाल गेट के मध्य आने वाले वाहनों को रोककर सड़क के बाएं तरफ रोका जाएगा।
-मसूरी से आने वाले वाहनों को जेपी बैंड से डायवर्ट किया जाएगा और उन्हें फ्लीट के दौरान चूना खाला पर रोक दिया जाएगा।
-मसूरी में सामान्यत: किताबघर से क्रिंकेग की तरफ यातायात नहीं भेजा जाएगा।
-किताबघर से क्रिंकेग के बीच चलते हुए जरूरत पड़ने पर वाहनों को क्रिंकेग तिराहे पर सड़क की बाएं ओर रोका जाएगा।
-कैम्पटी फॉल से मसूरी की ओर आने वाले वाहनों को जेडब्ल्यू मैरियट होटल से पहले ही रोका जाएगा।
-फ्लीट के होटल में पहुंचने पर मसूरी क्षेत्र के सभी डायवर्ट प्वाइंट का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed