फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexuall assault in dehradun rehabilitation centre: one brave girl had slapped center oprator

नशा मुक्ति केंद्र में दरिंदगी: युवती ने मारा था संचालक को थप्पड़, बाद में बनाई भागने की योजना

Sun, 08 Aug 2021 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 03:55 PM IST
सार

बात करीब दो माह पहले की है। संचालक वहां पहले से रह रही लड़की से दुष्कर्म करता था। साथ ही वह दूसरी लड़कियों से छेड़छाड़ भी करता था।

विज्ञापन
sexuall assault in dehradun rehabilitation centre: one brave girl had slapped center oprator
ओरोपी विद्यादत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुई युवतियों में से एक युवती काफी निडर है। उसने पहली बार हरकत करने पर संचालक विद्यादत्त को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उसे मार भी खानी पड़ी, लेकिन बाद में सबको बचाने के लिए उसने भागने की योजना बनाई। इस काम में उसके मुंह बोले भाई ने भी साथ दिया। उसी ने त्यागी रोड पर एक होटल बुक कराया था। 

विज्ञापन


बात करीब दो माह पहले की है। संचालक वहां पहले से रह रही लड़की से दुष्कर्म करता था। साथ ही वह दूसरी लड़कियों से छेड़छाड़ भी करता था। सबको वह स्मैक व अन्य नशे का लालच देता था। इस बात पर लड़कियां चुप भी हो जाती थीं। शिकायत करतीं तो उन्हें वॉर्डन विभा सिंह मारती पीटती थी, लेकिन करीब डेेढ़ माह पहले भर्ती हुई एक लड़की से जब उसने छेड़छाड़ की तो उसने संचालक के मुंह पर थप्पड़ मार दिया। फिर क्या था विभा ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। उसके पैर में भी इसी कारण चोट भी आई। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: दो दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियों ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थप्पड़ मारने वाली लड़की ने सोच लिया था कि वह खुद के अन्य लड़कियों को भी यहां से निकालेगी। इनमें ज्यादातर लड़कियां अपने घर नहीं जाना चाहती थीं। इसका कारण था कि उन्हें यह यह डर था कहीं उनके मां-बाप उन्हें दोबारा नशा मुक्ति केंद्र में न भेज दें। ऐसे में उस लड़की ने अपने एक मुंह बोले भाई को फोन किया। उसके भाई ने उन्हें वहां से बाहर निकालने की योजना बताई।

विभा को कमरे में धक्का दिया

प्लानिंग के तहत गुरुवार का दिन तय हुआ। उस वक्त वहां पर केवल विभा सिंह होती थी। मौका पाकर उन्होंने विभा को कमरे में धक्का दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर वहां से निकल आईं। रास्ते में ही उन्हें लड़की का मुंह बोला भाई मिल गया।

 

उसने पहले से ही त्यागी रोड पर एक होटल उनके लिए बुक किया हुआ था। पुलिस को जब पहली लड़की मिली तो उसने लड़के के बारे में बता दिया था। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर त्यागी रोड स्थित एक होटल से उन्हें बरामद कर लिया गया। 


एक लड़की पहुंच गई थी घर, मां बाप ने दीं गालियां 
इनमें से तीन लड़कियां तो लड़के के साथ होटल चली गईं, लेकिन एक लड़की अपने घर चली गई। वह जैसे ही घर पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। धमकियां दीं कि वे उसे दोबारा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कर आएंगे। इस डर से वह रात में ही वहां से भाग गई। चूंकि रात का समय था तो ज्यादा दूर नहीं जा सकी। उसने घर के पास में ही एक दुकान के पीछे जैसे तैसे रात बिताई। यहां अगले दिन पुलिस पहुंच गई।


माता-पिता से कराया था वीडियो कॉल 
आरोपी संचालक और डायरेक्टर को इस बात पर यकीन था कि उनका प्लान फुल प्रूफ है। इसका कभी भी राज नहीं खुलेगा। इसके लिए वे दोनों लड़कियों को डराकर ही रखते थे। माता-पिता को सबकुछ ठीक होने का पता चल सके। इसके लिए संचालक अक्सर वीडियो कॉल कराता था। वहां पर बारी-बारी से सबकी बात कराई जाती थी। लड़कियां मार-पिटाई के डर से सब कुछ ठीक बता देती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed