देहरादून: युवकों ने अपरहण कर दो नाबालिगों संग किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
- पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, अदालत ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
रायपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात, रुड़की और बदायूं के हैं आरोपी
रायपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात, रुड़की और बदायूं के हैं आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में दो नाबालिगों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक रुड़की और दूसरा बदायूं निवासी है। दोनों रायपुर में किराए के मकान में रहते हैं।
निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने की तैयारियों के बीच रायपुर क्षेत्र (देहरादून) में दो नाबालिगों से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों नाबालिगों को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
रात में दुष्कर्म करने के बाद अगली सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि दोनों के परिजन रातभर उनकी तलाश में दौड़ते रहे। सुबह दोनों नाबालिग घर पहुंची तो परिजनों ने सवालों की बौछार कर दी। पहले तो डर से पीड़िताएं चुप्पी साधे रहीं।
दोनों को जेल भेज दिया गया
बाद में दोनों ने परिजनों के सामने पूरी घटना बयां कर दी। दुष्कर्म की बात सुनकर गुस्साए परिजन कुछ लोगों के साथ सोमवार को सीधे रायपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
आरोपियों के फरार होने की आशंका पर पुलिस पूरी गोपनीयता और सतर्कता बरते हुए थी। देर रात पुलिस ने आरोपी एजाज निवासी रुड़की और गुलफाम निवासी बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार सुबह दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी एजाज नाई की दुकान पर काम करता है, जबकि गुलफाम ऑटो चलाता है।