10 साल की मासूम को जंगल लेजाकर युवक ने किया दुराचार, लोगों ने मौके से पकड़कर पहुंचाया थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत में नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक को लोगों ने रंगे हाथ दबोच कर थाने पहुंचाया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया दिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
शनिवार रात क्षेत्र निवासी कुछ लोग एक युवक को लेकर थाने पहुंचे। इन लोगों में शामिल एक व्यक्ति का आरोप था कि उक्त युवक उनकी दस वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर चूनाभट्टा रोड स्थित जंगल की ओर ले गया। जहां उसने उनकी पुत्री के साथ दुराचार किया।
लोगों की सूचना पर पीड़ित पिता और अन्य लोग आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी युवक रवि कश्यप (25) मूलरूप से पीलीभीत के ग्राम पुलखमड़िया थाना शाही का रहने वाला है।
वह यहां बनबसा मीना बाजार में किराए पर रहता है। पुलिस ने आरोपी युवक पर धारा 363/366/376 आईपीसी के अलावा 5/6 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश एसआई सुमन पंत को सौंपी गई। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।