चाऊमीन खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर में क्षेत्र का एक युवक 10 वर्षीय बच्ची को चाऊमीन खिलाने के बहाने अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बच्ची से मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
डरी सहमी पीड़ित बच्ची ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी का कार्य करता है। उसकी पत्नी भी पदार्था क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करती है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोनों पति पत्नी काम के लिए चले गए थे।
इस दौरान उनके बच्चे भी स्कूल चले गए थे। स्कूल से आने के बाद उसकी 10 वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय बेटा घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने उसकी बच्ची को चाऊमीन लाने के बहाने से अपने घर पर बुला लिया।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों के घर पहुंचने पर बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।