{"_id":"5f5a6a7b8111361d833f7c03","slug":"sexual-assault-case-on-bjp-mla-victim-woman-gives-her-written-statement-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकरण: महिला ने पुलिस को सौंपे लिखित बयान, जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन स्क्वॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकरण: महिला ने पुलिस को सौंपे लिखित बयान, जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन स्क्वॉड
Thu, 10 Sep 2020 11:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
देहरादून में विधायक महेश नेगी के खिलाफ हुए मुकदमे में पीड़ित महिला ने पुलिस को अपने बयान लिखित रूप में उपलब्ध कराए हैं। मुकदमे की जांच एसआईएस (स्पेशल इंवेस्टिगेशन स्क्वॉड) कर रही है। जबकि, महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने विधायक द्वाराहाट महेश नेगी की पत्नी ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला ने विधायक पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह अपनी बेटी और विधायक का डीएनए मैच कराना चाहती है। इन आरोपों और प्रार्थनापत्रों को भी मुकदमे की जांच में शामिल कर लिया गया था। इस पर महिला ने न्यायालय में शिकायत की थी।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर पिछले दिनों विधायक नेगी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नेहरू कॉलोनी में दर्ज इस मुकदमे की जांच अब एसआईएस को सौंपी गई है। इस मामले में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि महिला ने एसआईएस को लिखित रूप से बयान सौंपे हैं। मामले में सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सिपाही के ऑडियो में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन