फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault case on Bjp MLA: Policeman Allegations on mla for forcibly Statement

विधायक प्रकरण: सिपाही का विधायक पर आरोप, मारपीट कर दर्ज कराए झूठे बयान

Wed, 09 Sep 2020 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Sep 2020 11:08 PM IST
सार

  • हरिद्वार में तैनात सिपाही और विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला की बातचीत का ऑडियो वायरल 
  • एक अन्य विधायक के गनर पर सिपाही को हरिद्वार से दून लाने का आरोप
  • जबरन सीओ के सामने दर्ज कराए बयान, महिला का पारिवारिक मित्र है सिपाही 

विज्ञापन
Sexual assault case on Bjp MLA: Policeman Allegations on mla for forcibly Statement
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विधायक महेश नेगी प्रकरण में अब एक नई कड़ी जुड़ी गई है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने आरोप लगाने वाली महिला के एक पारिवारिक सिपाही मित्र को मारपीट कर महिला के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। सिपाही ने ही महिला को यह बात बताई और इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सिपाही ने रोते हुए खुद को डरा हुआ और जान का खतरा बताया है। 

विज्ञापन


ऑडियो में महिला और एक युवक (जिसे सिपाही हरिओम बताया जा रहा है) की आवाज है। हरिओम महिला को बता रहा है कि दो दिन पहले विधायक गैरसैंण सुरेंद्र सिंह जीना का गनर उसे हरिद्वार से लेकर आया था। गनर ने बताया था कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिसके लिए देहरादून चलना है।
विज्ञापन


देहरादून में वह विधायक हॉस्टल में उसे लेकर आया। वहां विधायक महेश नेगी के साथ कई और लोग बैठे थे। सिपाही का आरोप है कि विधायक और उनके साथियों ने उससे मारपीट की और कहा कि महिला के खिलाफ झूठा बयान दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर उससे जबरन बयान दर्ज कराए गए। बकौल हरीओम यह भी कहलवाया गया कि मैंने (सिपाही) तुमसे (महिला) 15 लाख रुपये लिए हैं। सिपाही का कहना है कि उन्होंने महिला को कहीं ले जाने को भी कहा। आरोप है कि सिपाही ने इससे इनकार किया तो उसे परिवार के प्रति भी धमकी दी गई।

इसके बाद एक गाड़ी में उसे बैठाकर जांच अधिकारी सीओ के पास ले जाया गया। इसके बाद वहां पर बयान दर्ज कराए गए। नौ मिनट 26 सेकेंड की इस ऑडियो में सिपाही और महिला के बीच कई अन्य बातें भी हैं। 

मारपीट कर वीडियो भी बनाया

सिपाही का कहना है कि विधायक और उनके साथियों ने मारपीट करते हुए छह वीडियो बनाए हैं। जो बयानों में कहलवाना था वह इन वीडियो में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जब सीओ के सामने जब वह कोई शब्द भूलता था तो यह वीडियो दिखाकर याद कराया जाता था। सिपाही ऑडियो में किसी अन्य महिला के बारे में भी बात कर रहा है। आरोप लगा रहा है कि विधायक ने कहा है कि उन्होंने महिला के बयान भी बदलवा दिए हैं। इसके लिए महिला को मोटा पैसा दिया गया है। 

कहा-कोर्ट में दूंगा अपने बयान
सिपाही रोते हुए भी अपनी बात कह रहा है। महिला इस पर उसे समझा रही है कि वे दोनों पुराने दोस्त हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। इस पर सिपाही का कहना है कि वह बहुत दुखी है। वह अपने बयान कोर्ट में दर्ज कराने की बात भी कह रहा है।

विरोधाभास आया तो होगा पॉलिग्राफ टेस्ट: डीआईजी
इस मामले में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास बहुत से साक्ष्य आए हैं। इनके आधार पर ही जांच चल रही है। यदि कोई भी बयान दर्ज कराने वाला व्यक्ति अपनी बात दोबारा कहना चाहता है तो वह पुलिस को बता सकता है। इस मामले में यदि गवाहों के बयानों में विरोधाभास सामने आता है तो भविष्य में पॉलिग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया को भी अमल में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed