भाजपा के वरिष्ठ नेता पर लगा दुराचार का आरोप, महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से गहरा ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को दुराचार के एक मामले में आरोपी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दर्ज एफआईआर के मामले में शिवप्रकाश को अग्रिम जमानत भी मिलने की बात की जा रही है। भाजपा ने इस एफआईआर को टीएमसी (तृणमूरल कांग्रेस) सरकार की काली करतूत बताया है।
कोलकाता के बहेला थाने में एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसे एक होटल में बुलाया गया। वहां मौजूद शिवप्रकाश और सुब्रत चटर्जी ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की।
इसी बीच वहां पहुंचे एक अन्य नेता अमलेंदु उपाध्याय ने उसे बचाया। लेकिन बाद में उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया और गर्भपात भी कराया गया। इस मामले में कोलकाता पुलिस अमलेंदु को गिरफ्तार भी कर चुकी है। शिवप्रकाश उत्तराखंड में प्रांत प्रचारक भी रह चुके हैं।
भाजपा पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रही
इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि इन बड़े नेताओं की वजह से बंगाल में भाजपा पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रही है। इससे वहां की सरकार बौखला गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराई जा रहा है और हत्या में विफल रहने पर शर्मनाक तरीके से झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
मुकदमा झूठा होने की वजह से ही शिवप्रकाश को तत्काल अग्रिम जमानत मिल चुकी है। भट्ट ने कहा कि भाजपा ऐसी घिनौनी हरकतों से घबराने वाली नहीं है। इस मामले में सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) संजय कुमार से बात करने को कहा। कई बार कोशिशों के बाद भी संजय से संपर्क नहीं हो सका।