फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault Accused army soldier identified now dna test will open truth 

खत्म हुई नाबालिग को मां बनाने के आरोपी फौजी की तलाश, अब डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी 

Thu, 30 May 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault Accused army soldier identified now dna test will open truth 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने नाबालिग को मां बनाने के आरोपी फौजी को ढूंढ लिया है। आरोपी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को जम्मू से लाने की तैयारी शुरू कर दी है। काफी समय से आरोपी का लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। इस मामले में 31 मार्च को विकासनगर में जीरो एफआईआर दर्ज कर कैंट कोतवाली को विवेचना के लिए स्थानांतरित की गई थी। 

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग ने 26 मई को दून अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। मामला मीडिया में सुर्खियां बना तो पुलिस हरकत में आई। दरअसल, विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को एक फौजी शादी का झांसा देकर 2018 में देहरादून ले आया था। फौजी ने उसे कैंट इलाके में कमरा किराए पर लेकर रखा हुआ था।
विज्ञापन


इसी बीच नाबालिग गर्भवती हो गई तो फौजी भूमिगत हो गया। पता चला कि फौजी का स्थानांतरण कहीं और हो गया। पीड़ित पक्ष ने 31 मार्च को विकासनगर कोतवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे जांच को कैंट कोतवाली स्थानांतरित कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि  कई दिन की भागदौड़ के बाद आरोपी फौजी के बारे में सटीक जानकारी मिल गई है। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात बताया गया है। फौजी को जम्मू-कश्मीर से यहां लाने के लिए सेना के अफसरों से बातचीत चल रही है। उन्हाेंने बताया कि आरोपी को दून लाकर डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। 


डीएनए टेस्ट की अनुमति मिली
अदालत ने नाबालिग को मां बनाने के मामले में डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि कैंट कोतवाली के विवेचक ने बच्चे और आरोपी पिता का डीएनए टेस्ट कराने का प्रार्थना दिया था। अदालत ने डीएनए टेस्ट की अनुमति दे दी है। उन्हाेंने बताया कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed