फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket caught in roorkee

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 14 Jun 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
sex racket caught in roorkee
sex racket - फोटो : amarujala file photo

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मिलकर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


साथ ही एक युवती को भी हिरासत में लिया है। युवती को नौकरी का झांसा देकर रुड़की लाया गया था। गिरोह के तार कई सफेदपोश से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को प्रेमनगर स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट के संचालित होने और युवतियों को नौकरी के नाम पर बहला फुसलाकर लाकर उनसे देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी साधना त्यागी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ प्रेमनगर में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक युवती को भी हिरासत में लिया है। युवती से जबरन जिस्मफरोशी कराने का प्रयास किया जा रहा था। युवती ने पुलिस को बताया कि वह सहारनपुर की रहने वाली है। उसे नौकरी दिलाने के बहाने रुड़की बुलाया गया था।


गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं रैकेट का संचालन भी करती है। युवतियों को नौकरी दिलाने के बहाने वह उनसे देह व्यापार कराती है। पुलिस ने मौके से एक डायरी भी बरामद की है। इसमें कई सफेदपोश के नंबर भी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है मामले की पड़ताल चल रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed