फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sewer water coming in many colonies, people are getting sick

कई कॉलोनियों में आ रहा सीवर युक्त पानी, लोग हो रहे बीमार

Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sewer water coming in many colonies, people are getting sick
डालनवाला व रायपुर क्षेत्र की पूरणबस्ती, राजेश रावत कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में सीवर युक्त पानी आ रहा है। गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। लगातार शिकायत के बाद भी जलसंस्थान समस्या की ओर ध्यान नहीं द रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि स्मार्ट कार्यों के दौरान इन क्षेत्रों में पानी और सीवर लाइन टूट गई थी। इसकी मरम्मत नहीं होने से अब पानी सीवर के साथ मिलकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। बताया कि संजय कॉलोनी, राजेश रावत कॉलोनी, पूरण बस्ती भाग दो, मिशन स्कूल, आर्यनगर, डीएल रोड, न्यू रोड आदि क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। लगातार गंदा पानी पीने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार इसकी शिकायत स्थानीय लोगों की ओर से की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुध लेने को तैयार नहीं है। रविवार को पूर्व विधायक ने इस संबंध में ईई सेंट्रल जोन आशीष भट्ट से फोन पर वार्ता की ओर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मच्छी बाजार और अन्य क्षेत्रों में पानी की किल्लत से भी ईई को अवगत कराया और जल्द ही पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed