फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sewer scheme of cantt areas left in proposal

प्रस्ताव तक ही सिमट गया कैंट क्षेत्रों में सीवर की योजना

Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sewer scheme of cantt areas left in proposal
देहरादून। कैंट क्षेत्र देहरादून और क्लेमेंटटाउन में सीवर लाइन की योजना प्रस्तावों तक ही सिमट गई है। बजट की कमी के कारण इन्हें रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दून के नगर निगम क्षेत्र में अधिकांश जगह सीवर लाइन बिछ चुकी है। इसको देखते हुए कैंट क्षेत्रों में भी सीवर लाइन की कई साल से उठ रही है। कैंट बोर्डों की बैठक में कई बार सीवर लाइन प्रोजेक्ट के प्रस्ताव कई बार पास हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यह प्रोजेक्ट सिर्फ प्रस्ताव ही बनकर रह गए हैं। कैंट देहरादून में जरुर सीवर ट्रीटमेंट के प्रस्ताव को पीडी ऑफिस से सैद्धांतिक सहमति जरूर मिली है, लेकिन यह प्रस्ताव भी पीडी ऑफिस से आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं कैंट क्लेमेंटटाउन की ओर से भी 130 करोड़ का प्रस्ताव पीडी ऑफिस भेजा गया है। लागत ज्यादा होने के कारण प्रस्ताव लौटा दिया गया है। अब क्लेमेंटटाउन बोर्ड राज्य सरकार के एडीबी प्रोजेक्ट के सहारे है। कैंट बोर्ड एडीबी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के बनने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में जब तक प्रस्तावों पर रक्षा मंत्रालय की मुहर नहीं लग जाती, तब तक कैंट क्षेत्रों में सीवर लाइन का सपना धरातल पर नहीं सकता है। दोनों कैंटों के सीईओ का भी कहना है कि अपने संसाधनों से तो सीवर लाइन का प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतारा जा सकता है। लिहाजा, वह भी बजट का इंतजार में हैं। सीईओ क्लेमेंटटाउन अभिषेक राठौर और सीईओ देहरादून तनु जैन ने कहा कि योजना के लिए बजट की मंजूरी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed