फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seventh Pay Scale Arrear Release in uttarakhand 

एक लाख राजकीय पेंशनभोगियों को तोहफा, सातवें वेतनमान का एरियर जारी

Wed, 17 May 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून   Updated Wed, 17 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Seventh Pay Scale Arrear Release in uttarakhand 

सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के क्रम में प्रदेश सरकार ने पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को लंबित एरियर का 50 फीसदी भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। अवशेष एरियर का भुगतान के संबंध में सरकार बाद में निर्णय लेगी।

विज्ञापन


इस निर्णय से राजकीय सेवा के करीब एक लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। एरियर की पहली किस्त के भुगतान से राजकोष पर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का व्ययभार पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिए थे, उनके क्रम में वेतन समिति ने भी अपनी संस्तुति दी थी। इन संस्तुतियों के अनुसार, एक जनवरी 2016 से पूर्व के राज्य सरकार के पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण किया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सेवा के ये पेंशनभोगी सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के लाभ से वंचित थे। प्रदेश सरकार ने उन्हें लाभ देने का निर्णय तो ले लिया था, मगर खराब वित्तीय स्थिति के चलते वह एरियर का भुगतान नहीं कर पा रही थी।


मगर अब शासन ने उन्हें एरियर का भुगतान करने का निर्णय ले लिया है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक पुनरीक्षित पेंशन के अवशेष देयता (एरियर) की 50 प्रतिशत धनराशि प्रथम किस्त के रूप में भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed