फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven vehicles seized, 55 challaned

परिवहन विभाग के जांच अभियान के दौरान सात गाड़ियां सीज, 14 गाड़ियों का चालान

Thu, 15 Jul 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seven vehicles seized, 55 challaned
परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान बुधवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग और बिना वैध कागजातों के संचालित सात गाड़ियों को सीज कर दिया गया, वहीं 55 का चालान किया गया।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि सीज गाड़ियों में एक डग्गामार बस, डिलीवरी वैन और ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की पांच गाड़ियां भी शामिल हैं। इसके अलावा ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के साथ ही वैध कागजात नहीं होने पर 55 के चालान किए गए। जांच अभियान से वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई चालक सवारियों से भरी गाड़ियों को गली कूचे से होकर निकल भागे। संदीप सैनी का कहना है कि विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

ज्यादा पैसे वसूल रहे बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई
आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित कई बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर मंगलवार को ऋषिकेश-टिहरी मार्ग पर औचक जांच की गई। इस दौरान एक बस में यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक वसूले जाने पर संबंधित बस का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed