फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven people stranded on the island for three days were rescued

Dehradun News: तीन दिन से टापू पर फंसे सात लोगों को सुरक्षित निकाला

Wed, 12 Jul 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seven people stranded on the island for three days were rescued
कोतवाली पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीन दिन से यमुना नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोगों को सकुशल निकाल लिया। सभी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार से क्षेत्र के बारिश का दौर जारी है। जिससे यमुना नदी उफान पर हैं। मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि डॉक्टरगंज पुल नंबर एक के पार यमुना नदी में बने टापू पर कुछ लोग फंसे हुए हैं। जिस पर चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी एसडीआरएफ के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीआरएफ के जवान रॉफ्ट की मदद से टापू तक पहुंचे। सुबह 10 से दो बजे तक चले चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को यमुना की लहरों के बीच से सकुशल निकाल लिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सुरक्षित बचाए गए लोगों की पहचान पिंटू पुत्र कैलाश सिंह, मेघनाथ पुत्र राम सिंह, कैलाश सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरालाल, जय सिंह पुत्र रामफल, चमेली पत्नी जय सिंह, मीनाक्षी पत्नी पिंटू, पिंकी पुत्री जय सिंह सभी निवासी गांव फरीदा थाना बांगर जिला बुलंदशहर के रूप में हुई। सभी खनन में मजदूरी का कार्य करते हैं और टापू पर झोपड़ी डालकर रह रहे थे। वहीं खेतीबाड़ी भी कर रहे थे। सभी मजदूर बीते शनिवार से फंसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लकड़ी पकड़ने वाले लोगो ने दी पुलिस को जानकारी
मजदूरों के टापू पर फंसे होने की सूचना नदी में लकड़ी पकड़ने वालों ने पुलिस को दी। बैट्री खत्म होने की वजह से उनके मोबाइल बंद हो गए थे। उन्होंने नदी में लकड़ी पकड़ने वाले लोगों से किसी तरह संपर्क साधा। जिन्होंने उनके फंसे होने की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed