फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Services of 61 doctors of PMHS cadre terminated absent for a long time Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पीएमएचएस संवर्ग के 61 डॉक्टरों की सेवा समाप्त, लंबे समय से गैर हाजिर चलने पर किया गया बर्खास्त

Thu, 15 Dec 2022 09:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Dec 2022 09:17 PM IST
सार

बांडधारी डॉक्टरों को स्वास्थ्य महानिदेशक के माध्यम से एक सप्ताह का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद सरकार की ओर से बांड शर्तों के मुताबिक एमबीबीएम फीस की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Services of 61 doctors of PMHS cadre terminated absent for a long time Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने लंबे समय से बिना अनुमति गैरहाजिर चल रहे 61 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें 43 नॉन बांडधारी और 18 बांडधारी नियमित डॉक्टर शामिल हैं। बर्खास्त डॉक्टरों में अधिकतर की नियुक्ति पर्वतीय क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में की गई थी। 

विज्ञापन


बांडधारी डॉक्टरों को स्वास्थ्य महानिदेशक के माध्यम से एक सप्ताह का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद सरकार की ओर से बांड शर्तों के मुताबिक एमबीबीएम फीस की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने एक बार फिर अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों से बिना अनुमति के अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पर्वतीय क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्ति होने के कारण ये डॉक्टर लंबे समय से गैरहाजिर थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ के माध्यम से कई बार डॉक्टरों को नोटिस देकर तैनाती स्थल पर सेवाएं देने को कहा गया, लेकिन डॉक्टरों की तरफ से विभाग के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। सरकार की अनुमति के बाद अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर ने 61 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Dehradun:  पीजी कोर्स के लिए 50 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी, सीएचसी, पीएचसी में मरीजों के इलाज का संकट



इन जिलों में तैनात थे डॉक्टर
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार ने नॉन बांडधारी और बांडधारी डॉक्टर तैनात किए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही डॉक्टर तैनाती स्थल से अनुपस्थित हो गए थे। इसके लिए विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। ये डॉक्टर या तो निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं या अपना क्लीनिक चला रहे हैं। 

अभी और डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 109 डॉक्टरों की सूची शासन को कार्रवाई के लिए भेजी गई है, ये बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। इनमें से ही विभाग ने 61 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। माना जा रहा है कि बाकी डॉक्टरों पर भी जल्द शासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed