{"_id":"6381d15b82f6bf17d04cb65f","slug":"services-of-109-absent-doctors-will-be-terminated-in-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: प्रदेश में 109 गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त, अंतिम नोटिस जारी करने की चल रही प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: प्रदेश में 109 गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त, अंतिम नोटिस जारी करने की चल रही प्रक्रिया
Sat, 26 Nov 2022 02:14 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Nov 2022 02:14 PM IST
सार
अब सरकार की ओर से अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए रही है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर.राजेश कुमार ने कहा कि विभाग ने प्रदेश भर में कार्यरत डॉक्टरों का डाटा तैयार किया है। इसमें 109 डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विभाग में 109 डॉक्टर ऐसे हैं, जो लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। शासन अब इन डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सेवाएं समाप्त करेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के ढांचे में डॉक्टरों के 2856 पद स्वीकृत हैं। इसमें वर्तमान में 1924 पदों पर डॉक्टर तैनात हैं जबकि 588 पदों पर संविदा और बांडधारी डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं 13 जिलों में 109 डॉक्टर बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं। ये डॉक्टर निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं या अपना क्लीनिक चला रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग की फाइलों में डॉक्टरों की तैनाती है। लेकिन अस्पतालों से नदारद हैं। अब सरकार की ओर से अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए रही है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर.राजेश कुमार ने कहा कि विभाग ने प्रदेश भर में कार्यरत डॉक्टरों का डाटा तैयार किया है। इसमें 109 डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड में ड्रोन ट्रैफिक संभालने के लिए बनेंगे कॉरिडोर, सरकार जल्द लाने जा रही है ये नीति
इन डॉक्टरों को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ज्यादा वेतन देने तैयार हैं। इसके अलावा संविदा के आधार पर भी डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है।