{"_id":"673c8de69ba3e19ab0020510","slug":"service-chamber-and-sewer-chamber-become-problem-in-mallroad-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-102133-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मालरोड में सर्विस चैंबर और सीवर चैंबर बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मालरोड में सर्विस चैंबर और सीवर चैंबर बने मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। मालरोड में सर्विस चैंबर के सड़क स्तर से नीचे और ऊपर होने से पैदल चलने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इससे लोग चोटिल हो रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर भगत सिंह चौक पर सीवर समस्या का निस्तारण तो हो गया, लेकिन मालरोड की इस समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है।
मालरोड में 2023 में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किया गया था। इसके तहत मालरोड में सीवर चैंबर और सर्विस चैंबर भी बनाए गए, लेकिन सर्विस चैंबर के ढक्कन सड़क लेवल से कई जगह आधा फीट से अधिक नीचे होने से पैदल चलने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि पिछले माह मसूरी में जिलाधिकारी के जनता दरबार में मालरोड की समस्या को उठाया था। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि मालरोड के सर्विस चैंबर, सीवर चैंबर के ढक्कन का लेवल सड़क लेवल तक होना चाहिए। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी नही होगी। पूर्व सभासद दर्शन रावत ने कहा कि इनसे बने गड्ढों में लोग चोटिल हो रहे हैं। वहीं लोनिवि के एई राजेंद्र पाल ने कहा कि जो भी कार्य मालरोड में होने हैं, वह ठेकेदार द्वारा कराए जाने है। सर्विस चैंबर के ढक्कनों का लेवल ठीक किया जाएगा। कहा पिक्चर पैलेस के निकट जहां भी कोबल स्टोन उखड़ गए हैं उनको शीघ्र ठीक किया जाएगा।