फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Separate wet and dry waste to create organic compost

Dehradun News: गीले और सूखे कचरे को अलग कर बनाएं जैविक खाद

Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Separate wet and dry waste to create organic compost
मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की ओर से सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत मसूरी पब्लिक स्कूल में कचरा प्रबंधन और कंपोस्टिंग विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें विद्यार्थियों को कचरे के उचित निस्तारण, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में नगर पालिका की वक्ता निशा कुमारी और लॉर्ड शिवा की टीम के वक्ताओं ने दैनिक जीवन में उत्पन्न होने वाले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने से होती है। इस दिशा में बच्चों की भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इस अवसर पर नरेंद्र मेलवान, सभासद विजय रमोला, सचिन पंवार, कुलदीप जदवान, मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed