फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Separate Directorate will be made for Adventure games in uttarakhand 

उत्तराखंड में साहसिक खेलों के लिए अलग से बनेगा निदेशालय, इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी

Mon, 01 Jul 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Separate Directorate will be made for Adventure games in uttarakhand 
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में साहसिक खेल गतिविधियों के लिए अलग निदेशालय बनाए जाने की घोषणा की है। कहा कि सरकार साहसिक खेल गतिविधियों बढ़ावा देने के लिए अलग से निदेशालय बनाने जा रही है। इस निदेशालय की जिम्मेदारी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि निदेशालय के लिए सरकार जमीन तलाश रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार देश का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पिथौरागढ़ में बनाने जा रहा है, जो 50 हेक्टेयर भूमि में 50 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि देश में एकमात्र ट्यूलिप गार्डन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। इस एक हेक्टेयर के गार्डन में मात्र दो माह ही फूल खिले रहते हैं। पिथौरागढ़ के गार्डन में वर्ष में आठ माह फूल खिले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार गार्डन के घेरबाड़ को लेकर जल्द ही धनराशि जारी कर, निर्माण कार्य शुरू कर लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार टिहरी झील में तीन जुलाई को एमओयू साइन होने के बाद जल्द ही सी-प्लेन उतारने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कहा कि पहाड़ी जिलों में पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइविंग, स्नो स्कीइंग, एंगलिंग, जीप सफारी, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, बंगी जंपिंग आदि साहसिक खेलों में स्वरोजगार से स्थायी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

पांच करोड़ के घपले व जिला युवा कल्याण विभाग में पांच लाख के रिश्वत के मामले में सीएम ने कहा कि इनकी जांच की जा रही है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक लैंसडौन महंत दलीप सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed