फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sensor Water Faucet will Install in All CBSE schools for save water

पहल: सीबीएसई ने पानी बचाने को शुरू किया अभियान, स्कूलों में जल्द लगेंगे सेंसर वाले नल 

Sun, 20 Oct 2019 01:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Oct 2019 01:41 PM IST
सार

  • सीबीएसई ने जल प्रबंधन की नीति की सभी स्कूलों में लागू
  • स्कूलों को होगा ऑडिट, पानी बचाने पर रखना होगा फोकस

विज्ञापन
Sensor Water Faucet will Install in All CBSE schools for save water
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में जल्द ही सेंसर वाले नल दिखाई देंगे। जब पानी की जरूरत नहीं होगी तो यह नल खुद बंद हो जाएंगे। इससे बड़े पैमाने पर पानी बचाया जा सकेगा। सीबीएसई ने जल प्रबंधन नीति लागू करते हुए इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। दून के स्कूलों ने इस पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सीबीएसई की जल प्रबंधन नीति तीन साल के भीतर सभी स्कूलों में पूर्ण रूप से लागू हो जाएगी। विवेकानंद स्कूल के प्रिंसिपल एके सिंह ने बताया कि सीबीएसई की इस नीति से संबंधित गाइड लाइंस मिल चुकी हैं। पानी बचाने का यह अभियान शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से पानी को लेकर स्कूलों का नियमित ऑडिट किया जाएगा, इसलिए इससे जुड़े सभी बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। स्कूलों को पानी बचाने वाले दूसरे मॉडल भी विकसित करने होंगे। पानी का रिसाव, सेंसर वाले ऑटोमैटिक नल, नलों की नियमित जांच इसका अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने यह कदम नीति आयोग की एक रिपोर्ट के बाद उठाया है। उस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 21 शहरों में वर्ष 2020 तक भू-जल खत्म हो जाएगा। इस नीति के तहत सभी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक समिति की माफिक जल प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इसमें स्कूल मालिक से लेकर शिक्षक, छात्र और एनजीओ के लोग भी शामिल होंगे। यह समिति स्कूल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को सुनिश्चित कराएगी।

सभी स्कूलों को जल प्रबंधन नीति के दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। सभी बच्चों को एक-एक पौधा लगाने और प्रतिदिन एक-एक लीटर पानी बचाने के लिए बोला है। 
-रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed