{"_id":"5c580f4fbdec22736436a659","slug":"senior-student-beaten-bms-student-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: बीएमएस के छात्र पर हमला, कॉलेज न आने की धमकी, परिजनों को भी धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: बीएमएस के छात्र पर हमला, कॉलेज न आने की धमकी, परिजनों को भी धमकाया
Mon, 04 Feb 2019 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमएस के एक छात्र पर कॉलेज के सीनियर छात्रों ने हमला कर मारपीट कर दी। साथ ही कॉलेज आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इस बीच सीनियर छात्रों ने छात्र के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए परिजनों को भी धमकी दी और बेटे को कॉलेज न भेजने की बात कही। छात्र ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम निवासी आनंद रुड़की के एक कॉलेज से बीएमएस कर रहा है। करीब तीन दिन पहले उसके साथ सीनियर छात्रों ने अभद्रता कर दी थी। जिसका उसने विरोध किया था। आरोप है कि इस पर सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। उस दौरान कॉलेज के अन्य छात्रों ने विवाद में पटाक्षेप करा दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार को आनंद कॉलेज गया तो सीनियर छात्रों ने उसके साथ फिर से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर कई सीनियर छात्रों ने उस पर हमला बोलते हुए मारपीट कर दी। साथ ही कॉलेज आने पर दोबारा मारपीट करने की धमकी दी। इस बीच छात्र अपने दोस्तों के साथ कॉलेज से रुड़की लौट आया। इसी बीच सीनियर छात्र उसके घर पहुंचे और परिजनों को धमकाने लगे। आरोप है कि उक्त छात्रों ने बेटे को कॉलेज भेजने पर मारपीट करने की धमकी दी और फरार हो गए। छात्र को इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज के डायरेक्टर से भी इस संबंध में जानकारी लेकर विवाद को सुलझाने की बात की जाएगी।
विज्ञापन