फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   senior IAS Shatrughna singh back to uttarakhand from center.

वरिष्ठ IAS शुत्रघ्न सिंह की घरवापसी, पहुंचे उत्तराखंड

Thu, 22 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
senior IAS Shatrughna singh back to uttarakhand from center.

वरिष्ठ नौकरशाह और मुख्य सचिव पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार आईएएस शत्रुघ्न सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। वह बुधवार को दून पहुंचे और मुख्य सचिव राकेश शर्मा से मुलाकात कर सीएस आफिस में ज्वाइनिंग दी। शत्रुघ्न पहले से ही सीएस रैंक में पदोन्नत हैं, इसलिए उनकी पोस्टिंग सीधे अपर मुख्य सचिव के पद पर होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड कैडर में लौटे
केंद्र में अपर सचिव के पद पर तैनात शत्रुघ्न सिंह की अपने कैडर उत्तराखंड में वापसी हो गई है। केंद्र में उनके पांच वर्ष पूरे हो चुकेथे। शत्रुघ्न को मौजूदा मुख्य सचिव राकेश शर्मा के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि राज्य में तैनात अफसरों में शर्मा के बाद शत्रुघ्न ही उत्तराखंड कैडर में सबसे वरिष्ठ हैं।
विज्ञापन


1983 बैच के आईएएस हैं शत्रुघ्न
शत्रुघ्न 1983 बैच के आईएएस हैं। उनके बैच के दो अफसरों को राज्य सरकार सीएस रैंक में पदोन्नति दे चुकी है। इनमें बीपी पांडे केंद्र में अपर सचिव हैं और दूसरे एस राजू राज्य के अपर मुख्य सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यदि केंद्र ने मुख्य सचिव राकेश शर्मा को सेवा विस्तार दे दिया तो शत्रुघ्न को कुछ इंतजार करना पड़ेगा और यदि नहीं दिया तो शत्रुघ्न सिंह एक नवंबर को राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं।


हालांकि एस राजू भी दावेदार हैं, लेकिन उनका रिटायरमेंट मार्च 2016 में है। शत्रुघ्न सिंह का रिटायरमेंट दिसंबर 2016 में है, इसलिए शत्रुघ्न सिंह का दावा ज्यादा पुख्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed