{"_id":"67228ae41e4b11b68b06ee74","slug":"semi-final-and-final-matches-were-played-on-the-last-day-dehradun-news-c-5-1-drn1030-537255-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : डीएवी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : डीएवी ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
Iडीएवी कॉलेज के तत्वावधान में हुई गढ़वाल विवि अंतर महाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिताI
डीएवी कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी फुटबाल मैच के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एसके सिंह, क्रीड़ा विभाग के सचिव डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने किया।
गढ़वाल विवि में क्रीड़ा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मोहित बिष्ट पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। पहले सेमीफाइनल में डीएवी कॉलेज ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में बिरला कैम्पस चौरास ने डीबीएस कॉलेज को 1-0 से पराजित किया। फाइनल मैच डीएवी और बिरला कैम्पस श्रीनगर के बीच रोमांचक तरीके से खेला गया। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई तो पेनाल्टी शूटआउट कराया गया। इसमें डीएवी ने 5-4 से मैच और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. एएस उनियाल, डीडी कॉलेज के चेयरमैन जितेंद्र यादव ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। बिरला कैम्पस श्रीनगर को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान शिखा नागलिया, मेजर अतुल सिंह, डॉ. रेणुका रावत, डॉ. अपूर्व मावई, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. अरुण रतूड़ी, दिनेश दीक्षित, महेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।