{"_id":"615e03db8ebc3e4871056339","slug":"selection-trial-begins-for-admission-in-sports-college-raipur-dehradun-news-drn392648237","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह में आठ खेलों एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, वालीबॉल और जूडो में प्रवेश होंगे। इसके साथ अन्य जिलों व कार्यालयों में चयन ट्रायल के लिए भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगांई ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चयन ट्रायल आयोजित होंगे। 16 अक्टूबर को जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल, 17 को मनेरा स्पोर्ट्स स्टेडियम, पौड़ी गढ़वाल, 19 को जिला खेल कार्यालय कंडोलिया, रुद्रप्रयाग, 20 को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि, 21 अक्टूबर को गोपेश्वर, 22 को खेल कार्यालय बागेश्वर, 23 को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा, 24 को सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, 25 को गौरल चौड़ मैदान चंपावत, 26 को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी, नैनीताल, 27 को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, 28 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार और 29 अक्टूबर को रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में ट्रायल होंगे। ट्रायल सुबह आठ बजे से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.mpscollege.in और दूरभाष नंबर-0135-2788142 पर संपर्क किया जा सकता है।