फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   selection committee not found single song for uttarakhand anthem.

ऐसा गीत ही नहीं जो बने उत्तराखंड का राज्यगीत

Wed, 09 Sep 2015 10:11 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Sep 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
selection committee not found single song for uttarakhand anthem.

उत्तराखंड को राज्यगीत मिलने के लिए अभी और इंताजर करना होगा। राज्यगीत चयन समिति को संस्कृति विभाग में आई 203 प्रविष्टियों में से एक भी राज्यगीत के लायक परफेक्ट नहीं लगी। हालांकि पंद्रह ऐसी प्रविष्टियों को जरूर चुन लिया गया है, जिन्हें संशोधन के बाद राज्यगीत के लिए तैयार कराया जा सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को संस्कृति निदेशालय में राज्यगीत चयन समिति के अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट ‘बटरोही’ ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्यगीत के लिए देशभर से 203 प्रविष्टियां मिली। सोमवार और मंगलवार को चयन समिति की बैठक में इन प्रविष्टियों में से एक परफेक्ट गीत नहीं मिला।
विज्ञापन


कहा कि सभी में कुछ ना कुछ कमियां हैं। इसके बावजूद समिति ने 15 ऐसी प्रविष्टियां चुनी हैं, जिन्हें संशोधन के बाद सुधारा जा सकता है। बताया कि इन सबको राज्यगीत में विज्ञापन की शर्त के अनुसार लेखन को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकारों को संतुष्ट करना आसान नहीं: नेगी

selection committee not found single song for uttarakhand anthem.

समिति के सह अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि साहित्यकारों को संतुष्ट करना आसान काम नहीं है। यही वजह है इनमें से एक भी प्रविष्टि पूरी तरह से पसंद नहीं आई है। जो चुने गए हैं, उनमें भी काफी संशोधन की गुंजाइश है।

हालांकि इन 15 लेखकों में वो क्षमता है, जो अपने गीतों को सुधार सकते हैं। बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष और सह अध्यक्ष के साथ सदस्य हीरा सिंह राणा, डॉ. अतुल शर्मा, जिया नटरोही, जहूर आलम, नीता कुकरेती, रतन सिंह जौनसारी, अंबर खरबंदा ने मिलकर फैसला लिया।

राज्यगीत के लिए यह हैं कुछ प्रमुख शर्ते
हिंदी भाषा से शुरू होकर राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में करेगा प्रवेश
राज्यगीत का आकार स्थायी तथा अंतरा सहित 16 से 20 पंक्तियों से अधिक नहीं होना चाहिए
समिति को गीत की कुछ पंक्तियों का संपादन एवं उनका क्षेत्रीय बोलियों में अनुवाद करने का अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed