फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Selected branch postmaster could not write the application form in Hindi Pauri Garhwal Uttarakhand News

Uttarakhand: हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाया चयनित शाखा पोस्ट मास्टर, फिर उठने लगे प्रक्रिया पर सवाल

Wed, 06 Nov 2024 09:07 AM IST
रेनू सकलानी मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर गढ़वाल)
मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Nov 2024 09:07 AM IST
सार

पोस्ट मास्टर के हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाने का मामले सामने आने के बाद एक बार फिर प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
Selected branch postmaster could not write the application form in Hindi Pauri Garhwal Uttarakhand News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

डाक विभाग में चयनित डाक सेवकों के हिंदी लिखने में असमर्थतता का मामला अभी ठीक से शांत भी नहीं हुआ था कि अब पौड़ी में चयनित शाखा डाकपाल (पोस्ट मास्टर) के हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाने का मामला सामने आया है। जबकि चयनित शाखा डाकपाल ने हरियाणा बोर्ड से उत्तीर्ण हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में 95 नंबर पाए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अब इस पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने प्रकरण के सामने आने पर रिपोर्ट डाक परिमंडल देहरादून को भेज दी है। कहा कि चयनित शाखा डाकपाल की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगलवार को प्रधान डाकघर पौड़ी में एक चयनित शाखा डाकपाल नियुक्ति के लिए पहुंचा। जहां डाक अधीक्षक की ओर से चयनित शाखा डाकपाल को एक आवेदन पत्र हिंदी में लिखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद जब चयनित डाकपाल ने हिंदी में लिखा आवेदन पत्र देखा, तो सभी अधिकारी-कर्मचारी सिर पकड़कर एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए। आवेदन पत्र में चयनित डाकपाल ने अधीक्षक को अदीशय, महोदय को मेव्य, डाकघर को ढाकघर और पौड़ी को पैटी लिखा था। इसके आगे पत्र में जो कुछ भी लिखा था, उसमें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। इसके बाद डाक कर्मियों ने उसे अंकों को हिंदी में लिखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
चयनित डाकपाल ने 1500 को पद्रासै, 2750 को सताइसे, 3531 को तीन हजार पानसे कतीस और 250 को ढाइरौ लिखा। डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने बताया कि हरियाणा के खरकरामजी जींद के रहने वाले व्यक्ति का चयन जिले के सिलोगी उप डाकघर में गढ़कोट शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर हुआ है।

बताया कि नव चयनित शाखा डाकपाल हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाया है। साथ ही अंकों को भी हिंदी में नहीं लिख पाया है। जबकि डाक विभाग में हिंदी भाषा में कार्य संपादित होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रकरण को लेकर रिपोर्ट परिमंडल देहरादून भेज दी है। चयनित शाखा डाकपाल की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी में 95 व विज्ञान में हैं 100 नंबर

चयनित शाखा डाकपाल ने हरियाणा बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2021 में उत्तीर्ण की है। सुमित को हिंदी, अंग्रेजी विषय में 95-95, गणित व सामाजिक विज्ञान में 90-90 और विज्ञान व फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन में 100-100 अंक मिले हैं।

शैक्षणिक दस्तावेज हैं सही

चयनित शाखा डाकपाल के शैक्षणिक दस्तावेज सही हैं। डाक अधीक्षक शर्मा ने बताया कि डाक विभाग ने चयनित शाखा डाकपाल के शैक्षणिक दस्तावेजों की प्राथमिक जांच कर चुका है। जिसमें शैक्षणिक दस्तावेज सही पाए गए हैं।

पूछताछ से ही लापता हुआ चयनित सहायक शाखा डाकपाल

मुख्य डाकघर पौड़ी में मंगलवार को एक चयनित सहायक शाखा डाकपाल ज्वाइनिंग के लिए आया था। छत्तीसगढ़ के चयनित सहायक शाखा डाकपाल से विभाग ने जैसे ही पूछताछ शुरू की। वैसे उसने कहा कि वह कुछ देर में आ रहा है। लेकिन उसके बाद वह लौटकर नहीं आया।

ये भी पढ़ें....Almora Bus Accident: पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 36 जिंदगियां, जांच में हादसे के पांच कारण आए सामने

दो के शैक्षणिक दस्तावेज मिले थे फर्जी, भाग गए थे दो

डाकघर पौड़ी में बीते अक्तूबर माह में चयनित चार ग्रामीण डाक सेवक ज्वाइनिंग देने पहुंचे थे। जिनमें उत्तर प्रदेश के दो चयनित ग्रामीण डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। जबकि मध्य प्रदेश के चयनित दो ग्रामीण डाक सेवक जांच की बात सुनते ही भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed