फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Selakui residents demonstrated with cylinders in protest against inflation

महंगाई के विरोध में सेलाकुई वासियों ने सिलिंडर के साथ किया प्रदर्शन

Fri, 20 May 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Selakui residents demonstrated with cylinders in protest against inflation
लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सेलाकुई के जमनपुर चौक पर क्षेत्रवासियों ने एलपीजी सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज सेवी आकिल अहमद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाए सांप्रदायिकता फैलाने में लगी हुई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पैट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में एकत्रित हुए सेलाकुई के निवासियों ने आकिल अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने गैस सिलिंडर व नारे लिखी तख्तियों के साथ केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के निवासियों को संबोधित करते हुए आकिल अहमद ने कहा कि सरकारें देश व राज्य को चलाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही हैं। इसलिए सरकारें जानबूझकर मंदिर-मस्जिदों के मुद्दे उठाकर देशवासियों का ध्यान असल समस्या से भटकाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश व देश में बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो जनता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन करने वालों में किसान नेता राजू तोमर, जगदीश शर्मा, मोमिन खान, परवेज खान, शाहरुख, हरिदर्शन शर्मा, मोहम्मद शकील, शमशाद, हारून, नदीम, नाजिम, मेहरबान, इकबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed