फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun security circle will be equipped with rapid communication system For the first time

Dehradun: पहली बार रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस होगा दून का सुरक्षा घेरा, डीएम ने ऐसे तैयार किया चक्रव्यूह

Sun, 11 May 2025 12:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 12:57 PM IST
सार

Dehradun: रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम से बाहरी आक्रमण व अन्य आपातकालीन स्थिति में एक ही समय पर सभी संस्थानों से एक साथ कम्युनिकेशन हो सकेगा।

विज्ञापन
Dehradun security circle will be equipped with rapid communication system For the first time
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

भारत-पाक के रिश्तों में आई खटास के बाद जिला प्रशासन ने दून के नागरिकों की सुरक्षा के लिए चक्रव्यूह तैयार किया। डीएम सविन बंसल ने सिविल व सैन्य अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाईलेवल बैठक कर सुरक्षा घेरे के लिए मास्टर प्लान तैयार किया। इसके तहत जिले में लंबी रेंज वाले इमरजेंसी सायरन तो लगेंगे ही, पहली बार आर्मी, पैरामिलिट्री वाइटल इंस्टॉलेशन यूनिट पर रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बाहरी आक्रमण व अन्य आपातकालीन स्थिति में एक ही समय पर सभी संस्थानों से एक साथ कम्युनिकेशन हो सकेगा। रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम का अर्थ है त्वरित संचार प्रणाली, यह ऐसी प्रणाली है जो सूचनाओं को बहुत तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रसारित करती है।
विज्ञापन

Dehradun News: भविष्य में विषम परिस्थिति में बजेंगे 15 इलेक्ट्राॅनिक सायरन, 16 किमी तक सुनाई देगी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल को चेतावनी दी कि बगैर अनुमति जिले में कहीं भी पावर शटडाउन न किया जाए। अधीक्षण अभियंता जल संस्थान व सीएफओ को फायर हाइड्रेंट की क्रियाशीलता की तीन दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में अधिकारी तैनात किए।

कालाबाजारी: गोदामों का ताला तोड़कर स्टॉक सीज किया जाए
डीएम ने निर्देशित किया कि जिले में राशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से सुचारू रखा जाए। संयुक्त निरीक्षण कर थोक विक्रेता दुकानों की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कहा, किसी भी हाल में जमाखोरी और अनावश्यक स्टॉकिंग नहीं हो। स्पष्ट निर्देश दिए कि कालाबाजारी करने वालों पर तुरंत मुकदमा कर संदिग्ध गोदामों का ताला तोड़ स्टॉक सीज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed