फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Security walls damaged from Jamansot Kalsi to Lakhwad Band

Dehradun News: जामनसोत कालसी से लखवाड़ बैंड तक सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त

Mon, 08 Apr 2024 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Security walls damaged from Jamansot Kalsi to Lakhwad Band
बीते तीन वर्षों से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सरकार के सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के दावों की पोल खोल रहा है। जामनसोत कालसी से लखवाड़ बैंड तक लगभग 28 किमी के दायरे में सुरक्षा दीवारें, क्रैश बैरियर टूटे पड़े हैं। मलबे के कारण राजमार्ग संकरी हो गई है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


बोसान बैंड के ऊपर और जुड्डो से तीन किमी आगे कंजरेड खड्ड नाम स्थान पर सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। यहां पर विपरीत दिशा से बड़ा वाहन आने पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। व्यासी के पास क्रैश वैरियर क्षतिग्रस्त हैं। सदन पुल के निकट मलबा पड़ा है। राजमार्ग से यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्रियों के साथ ही जौनसार बाबर क्षेत्र के 30 से अधिक गांव और मसूरी तथा चकराता जाने वाले पर्यटक दिन-रात गुजरते हैं। स्थानीय निवासी भवानी सिंह तोमर, यशपाल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह का कहना है कि तीन साल से विभाग ने क्षतिग्रस्त हाईवे की सुध नहीं ली है। यात्रा सीजन शुरू होने से पूर्व सुधारीकरण के दावे किए जाते हैं, लेकिन अभी तक सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता हाईवे के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला है। शीघ्र क्रैश बैरियर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed