फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Security wall collapses due to rain, one dead

बारिश से भरभराकर गिरी सुरक्षा दीवार, एक की मौत

Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Security wall collapses due to rain, one dead
तहसील अंतर्गत रायगी गांव में बारिश के चलते एक सुरक्षा दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में एक भी मकान आ गया। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि परिवार के अन्य लोगों ने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भोपाल सिंह (51) पुत्र दुर्गा सिंह का रायगी गांव में मकान है। जहां वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह बारिश के चलते सुरक्षा दीवार भर भराकर ढह गई। जिससे मकान के एक हिस्से पर मलबा आकर गिरा। इसी हिस्से में भोपाल सिंह और उनकी पत्नी कौशल्या सोए हुए थे। मलबे में दबने से भोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी के हाथ और पैर पर चोटें आईं। मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे बेटों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। राजस्व उपनिरीक्षक तिलकराम जोशी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed