फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Security personnel filed a case against former MLA Kunwar Pranav Singh Champion Uttarakhand news in hindi

Dehradun: पूर्व विधायक चैंपियन फिर विवादों में आए, सुरक्षाकर्मी ने दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट का लगाया आरोप

Sat, 10 Feb 2024 07:59 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 07:59 PM IST
सार

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर सुरक्षा कर्मी ने मारपीट करने का आरोप लगाय है। कहा कि इच्छानुसार काम न होने पर चैंपियन उनसे गाली-गलौज करते हैं। कोई काम न होने पर अक्सर उन्हें धमकी भी देते हैं।

विज्ञापन
Security personnel filed a case against former MLA Kunwar Pranav Singh Champion Uttarakhand news in hindi
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में आए हैं। उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही ने ही उनके खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुरक्षाकर्मी का आरोप है कि चैंपियन अक्सर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। उन्होंने गत बृहस्पतिवार को भी मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सिपाही गोकुल प्रसाद यादव की हाल तैनाती पुलिस लाइन रोशनाबाद में है। वह पूर्व विधायक खानपुर की सुरक्षा में गत 30 जनवरी से तैनात थे। गोकुल प्रसाद ने आरोप लगाया है कि चैंपियन इच्छानुसार काम न होने पर उनसे गाली-गलौज करते हैं। कोई काम न होने पर अक्सर उन्हें धमकी भी देते हैं।

विज्ञापन

गत बृहस्पतिवार को चैंपियन अपने मोहिनी रोड स्थित आवास पर थे। इस दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अचानक गोकुल प्रसाद के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद प्रसाद ने अपने उच्चाधिकारियों को हरिद्वार में इस घटना की जानकारी दी और शनिवार को डालनवाला थाने में शिकायत कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

2022 में भी दर्ज हुआ था चैंपियन पर मुकदमा

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2022 में भी डालनवाला थाने में चैंपियन के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उस वक्त प्रभारी इंस्पेक्टर रहे नंद किशोर भट्ट ने तहरीर दी थी कि चैंपियन थाने में आए और वहां पर हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने जब समझाने का प्रयास किया तो उन्हें देख लेने की धमकी दी। इस पर उनके खिलाफ धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें...हल्द्वानी हिंसा: धक्का लगने से मैं नीचे गिरी...ऊपर से चढ़कर भागे लोग, महिला एसआई ने सुनाई आपबीती

चैंपियन बोले विरोधी रच रहे षडयंत्र

इस मामले में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि वह इस वक्त संसदीय चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ विरोधी इस तरह का षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने गोकुल प्रसाद पर ही अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आठ फरवरी की रात में यह घटना हुई थी। इसके बाद उन्होंने नौ फरवरी को एसएसपी हरिद्वार को लिखित शिकायत प्रेषित कर दी थी। इसमें उन्होंने गनर को बदलने के लिए कहा था। इस शिकायती पत्र की प्रतियां उन्होंने गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भी प्रेषित की थी। उन्होंने इस मुकदमे को निराधार बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed