देवभूमि में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर आईबी समेत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भले ही अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां आईबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सत्यापन कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मोदी मैदान में जिला पुलिस की ओर से अस्थायी चौकी का निर्माण कर सात पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिले में आगमन को लेकर जिला पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र ने भी जिले में अपना पहरा बैठा दिया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर के मोदी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आईबी सहित अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रहने वाली आबादी का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई ने ही अकेले एक हजार लोगों का सत्यापन करने का लक्ष्य रखा है।
साथ ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस भी दिन-रात लोगों के सत्यापन कार्य में जुटी है। व्यवस्था के लिए कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ का भी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कार्यक्रम स्थल के पास वाहन पार्किंग के लिए भी जगह चिन्हित कर ली जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा गया है। मैदान में एक स्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। साथ ही थाना पुलिस को आसपास की आबादी के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।
- देवेंद्र सिंह फिंचा एसपी सिटी, रुद्रपुर