फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Section 144 applies in Haridwar district

अमित शाह की रैली से पहले हरिद्वार जिले में लगी धारा 144

Fri, 24 Jun 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 24 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Section 144 applies in Haridwar district
नगवां में कार्यकताओं से मिलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरिद्वार में 25 जून को होने वाली शंखनाद रैली और इसी दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का लंढौरा में शांति मार्च और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की चेतावनी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने हरिद्वार नगर निगम सीमा छोड़कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। हालांकि प्रशासन के इस कदम के बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कुछ नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। गौरतलब है कि एक जून को दुकान खाली कराने के विवाद के बाद लंढौरा में बवाल हो गया था। कई दिन तक बाजार भी बंद रहे थे।
विज्ञापन


अब 25 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरिद्वार में रैली है। इसी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय लंढौरा में शांति मार्च निकालने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मार्च को अशांति मार्च बताते हुए कहा था कि उनके पांच हजार कार्यकर्ता किशोर के मार्च का टमाटर, पत्थर, अंडों व गोलियों से स्वागत करेंगे।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

Section 144 applies in Haridwar district

चेतावनी के बाद टकराव की आशंका पर प्रशासन ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

अपर जिलाधिकारी जीवन सिंह नाग्नयाल ने बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर चलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। 

चेतावनी से पीछे हटे चैंपियन
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि चूंकि अब प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बनाने के लिए खुद जिम्मेदारी ले ली है और धारा 144 लागू कर दी है।

ऐसे में उग्र विरोध करने का कोई इरादा नहीं है। माहौल खराब न हो, इसके लिए वह और समर्थक खुद प्रशासन का सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed