{"_id":"628a0796ea304b2eff13d402","slug":"secretary-health-radhika-jha-stopped-salary-of-health-workers-for-not-performing-duty-of-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2022: ड्यूटी न करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका, सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने लापरवाही पर दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2022: ड्यूटी न करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका, सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने लापरवाही पर दिखाई सख्ती
Sun, 22 May 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 22 May 2022 03:23 PM IST
सार
ड्यूटी लगाने के बाद भी जहां कई डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं कई डॉक्टर ऐसे भी जो कठिन परिस्थितियों में चारधाम यात्रा मार्गों पर बनाए गए मेडिकल कैंपों में बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। सचिव स्वास्थ्य राधिका झा के निर्देश पर सीएमओ पौड़ी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा की ड्यूटी न करने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ पर स्वास्थ्य विभाग ने वेतन रोकने की कार्रवाई की है। सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार ने ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का मई महीने का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने भी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। सचिव के निर्देश पर सीएमओ पौड़ी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर से चारधाम यात्रा में 15-15 दिनों के रोटेशन पर ड्यूटी लगाई है लेकिन कई डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल रही है। यात्रा मार्गों पर आने वाले सभी अस्पतालों में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात कर दिए गए हैं। यात्रा ड्यूटी में कोताही बरतने वाले डॉक्टरों व पैैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ration Card: 33 हजार से अधिक लोग वर्षों से खा रहे गरीबों का राशन, रिपोर्ट में सामने आए इन नामों ने विभाग को भी चौंकाया
कई डॉक्टर दे रहे यात्रियों को बेहतर सेवाएं
चार धाम यात्रा में विभाग की ओर से ड्यूटी लगाने के बाद भी जहां कई डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं कई डॉक्टर ऐसे भी जो कठिन परिस्थितियों में चार धाम यात्रा मार्गों में बनाए गए मेडिकल कैंपों में बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। यमुनोत्री धाम के पैदल रास्ते में विभाग की ओर जानकीचट्टी से तीन किलोमीटर आगे मेडिकल कैंप लगाया गया है। डॉ. प्रांशुल प्रतिदिन तीन किलोमीटर पैदल चल कर यात्रियों के स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।