फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Secretariat Hurricane and Danger will have a title match

Dehradun News: सचिवालय हरिकेन और डेंजर के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Sat, 29 Mar 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Secretariat Hurricane and Danger will have a title match
Iकल खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच
विज्ञापन

I

Iसचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। इनमें सचिवालय हरिकेन और सचिवालय डेंजर की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत फाइनल में जगह पक्की की। दोनों टीमों के बीच रविवार को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।I
Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल सचिवालय हरिकेन और लायंस के बीच खेला गया। हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम के लिए सुनील ने 35, कपिल ने 29 और विनोद ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेटों के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी और हरिकेन ने मैच 39 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

I
Iलायंस के लिए प्रमोद कुमार ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। जबकि, हरिकेन के लिए ओमीश ने चार, आशीष ने दो और अनुज चमोली ने एक विकेट लिया। इस मैच में ओमीश कुमार मैन ऑफ द मैच और प्रमोद कुमार फाइटर ऑफ द मैच रहे। दूसरा सेमीफाइनल सचिवालय-ए व डेंजर के बीच खेला गया। सचिवालय-ए ने सागर के 42 रनों की मदद से 155 रन बनाए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iजवाब में डेंजर की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए चंदन ने 53 व अरविंद राणा ने 39 रन बनाए। इस मुकाबले में प्रमोद जोशी को मैन ऑफ द मैच और सागर कुमार को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed