फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Secretariat Huriken won by Noor Mohammad's century innings

नूर मोहम्मद की शतकीय पारी से जीता सचिवालय हरिकेन

Mon, 21 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Secretariat Huriken won by Noor Mohammad's century innings
देहरादून। अंतर-सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले मुकाबले सचिवालय लॉयंस व सचिवालय हरिकेन विजयी रहे। सचिवालय हरिकेन के नूर मोहम्मद की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 144 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच सचिवालय लॉयंस व मीडिया इलेवन के बीच खेला गया। सचिवालय लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 136 रन बनाए। विवेक जैन ने 26, चंदन ने 27 व राजकुमार ने 11 रनों का योगदान दिया। मीडिया इलेवन की तरफ से सोबन गुसांई ने तीन व अंशुल ने दो विकेट झटके। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन के बल्लेबाजों में मनीष डंगवाल (33) व ठाकुर नेगी (17) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सका। प्रमोद कुमार ने तीन, संदीप व मदन ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला सचिवालय हरिकेन व सचिवालय नियोजन के बीच हुआ। इसमें सचिवालय हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी की। हरिकेन की तरफ से नूर मोहम्मद की ताबड़तोड़ शतकीय पारी ने पहले ही पारी में टीम की जीत की संभावनाएं बढ़ा दीं। नूर मोहम्मद ने 106 रनों की शानदारी पारी खेली। आलोक चौधरी (34), अनुज शेखर (24), रवि रंसवाल (19) ने भी नूर मोहम्मद का बखूबी साथ दिया और टीम ने 206 रन बनाए। दीपक, कमल पंत, तेजपाल रावत ने 1-1 विकेट लिए। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय नियोजन के बल्लेबाज सचिवालय हरिकेन की घातक गेंदबाजी के सामने भी टिक नहीं सके। कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। आलोक, आशीष ने 3-3, हुकुम चौहान ने 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed