फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   second snowfall in dhanaulty

मौसम का दूसरा हिमपात, पर्यटकों की चांदी

Wed, 01 Jan 2014 11:51 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 01 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
second snowfall in dhanaulty
मसूरी से करीब 24 किलोमीटर दूर धनोल्टी और सुरकंडा की पहाड़ियों में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी, बुरांसखंडा और कद्दूखाल पहुंचे।
विज्ञापन


पर्यटकों ने बर्फबारी में खूब मस्ती की। हालांकि धनोल्टी में मात्र आधा इंच ही बर्फ गिरी। सोमवार रात को बर्फबारी हुई थी। मंगलवार सुबह अधिकांश बर्फ पिघल गई।
विज्ञापन


बर्फबारी के चलते रही रौनक
धनोल्टी में बर्फबारी के चलते खूब रौनक रही। धनोल्टी और आसपास के रिजॉर्ट में काफी संख्या में पर्यटक रुके। नए साल का जश्न मनाने वाले सैलानियों ने भी धनोल्टी की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत


धनोल्टी में पर्यटकों की खूब चहलकदमी रही। स्थानीय दुकानदार, होटल स्वामियों और सड़क किनारे मैगी, अंडा और चायपान की खोखों में खूब बिक्री हुई।

कम हुई है बुकिंग
धनोल्टी स्थित एक रिजॉर्ट के प्रबंधक राजू भंडारी ने बताया कि इस साल अपेक्षाकृत नए साल पर कम बुकिंग हुई है। बीती रात को बर्फबारी होने से कुछ पर्यटकों ने बुकिंग कैंसिल कराई है।

पढ़ें, बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें

वहीं दुकानदार किशन ने बताया कि धनोल्टी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी होने से छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालक और चायपान की दुकानों में अच्छी बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed